• प्रतिशतता(percentage) •
• प्रतिशत एक ऐसा Topic होता है जिसे पढ़ने के बाद हम पूरा Maths बिना सूत्र के Solve कर सकते हैं । अर्थात प्रतिशत पूरे Maths की जान होती है। अगर हमें पूरा मैथ्स बिना फार्मूला से सीखना है तो प्रतिशत को सीखना बहुत ही जरूरी है।
• आपने देखा होगा बहुत सारे लोग मैथ्स में फार्मूला लगाकर सॉल्व करते हैं लेकिन मैं कहता हूं कि मैथ्स में तो कहीं भी फार्मूला प्रयोग नहीं होता। दोस्तों यदि आपको Maths बिना फार्मूले के सीखना है तो जुड़े रहिए मेरे साथ।
• प्रतिशत का अर्थ •
• प्रतिशत का अर्थ होता है प्रति सैकड़ा अर्थात प्रति 100 पर कोई भी संख्या ले सकते हैं । जैसे- 5% = 5/100 इसका मतलब यह हुआ कि 100भाग में से 5 भाग। प्रतिशत को
• प्रतिशत को % चिन्ह से व्यक्त करते हैं।
• दोस्तों प्रतिशत को सीखने के लिए हमें कुछ Basic Concept सीखना जरूरी है। चलिए मैं आपको बता देता हूं कि वह Basic concept क्या है जिसके आधार पर हम प्रतिशत को बहुत अच्छा सीख सकते हैं।
• Important Basic concepts •
• Basic concept मैं आपको चार महत्वपूर्ण बिंदु बताऊंगा जिसके माध्यम से प्रतिशत को बहुत आसान बनाया जा सकता है और यदि प्रतिशत आसान बन गया तो हम बिना सूत्र के पूरा मैथ्स बहुत आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। कौन से है वह चार महत्वपूर्ण बिंदु आइए देखते हैं।
1. प्रत्येक वस्तु अपने आप में 100% होती है ।
• इसका मतलब दोस्तों यह हुआ कि हम किसी भी संख्या को या किसी भी वैल्यू को अपने आप में 100% मान लेते हैं।
• यदि उस संख्या की वैल्यू में वृद्धि होती है तो 100% से बढ़ाएंगे जैसे- यदि मैं कहूं किसी वस्तु के मूल्य में 10% की वृद्धि हो गई तो इसका मतलब यह हुआ वस्तु अब 110% हो गई यदि मैं कहूं 20% की वृद्धि हो गई तो इसका मतलब वस्तु अब 120% हो गई , इसी प्रकार आगे भी।
यदि मैं कहूं किसी वस्तु के मूल्य में 10% की कमी हो गई तो वह वस्तु 90% रह जाएगी यदि मैं कहूं 25% की कमी हो गई तो वह वस्तु अब 75% रह जाएगी।
अर्थात मेरा कहने का मतलब यह हुआ कि जब हमने वस्तु को 100% माना था तो जो वृद्धि होगी वह 100% से बढ़ेगी और जो कमी होगी वह 100% से घटेगी।
2. प्रतिशत को भिन्न में बदलना :
• प्रतिशत वह भिन्न है जिसका आधार 100 होता है।
यदि हम कोई भी भिंन्न ले जैसे- 4% , इसका मतलब 4/100 है। जिसमें 4 अंश है और 100 आधार (हर) है।
• हम कोई भी प्रतिशत बिन ले तो उसका आधार हमेशा 100 होता है। Ex- 1% = 1/100 , 2% = 2/100 , 16% = 16/100 आदि। दिए गए सभी उदाहरण में आधार है।
3. भिन्न को प्रतिशत में बदलना:
• किसी भी भिन्न को प्रतिशत में बदलने के लिए 100 का गुणा करते हैं जैसे- 3×100 = 300 % , 100×4/5 = 80% , 100×1/4 = 25% आदि।
4. प्रतिशत को दशमलव भिंन्न में बदलना:
• किसी भी प्रतिशत को भिंन्न में बदलने के लिए दी गई संख्या में दाएं हाथ की तरफ से उतने स्थान पर दशमलव लगाएंगे जितनी आधार में जीरो होंगी जैसे- 1% = 1/100 अर्थात 1% = .01 , 2% = .02 , 3% = .03 , 4% = .04 , 5% = .05 , 6% = .06 , 7% = .07 , 8% = .08, 9% = .09
10% = .1 , 20% = .2 , 30% = .3 ,...........90% =.9
110%. = 1.1 , 120% = 1.2 , ........190% = 1.9 आदि। इसी तरह हम सभी प्रतिशत को दशमलव के रूप में लिख सकते हैं।
• दोस्तों यह थे हमारे वह चार महत्वपूर्ण बिंदु जिसके माध्यम से अब हम प्रतिशतता को बिना सूत्र के solve कर सकते हैं
• अब प्रतिशतता के प्रश्नों को बिना फार्मूला के कैसे solve करते हैं आइए दोस्तों मैं आपको सिखाता हूं -
Q.1: एक टीवी का मूल्य 28, 000 रुपए है यदि दीपावली के अवसर पर टीवी के मूल्य में 20% की कमी की जाती हैं तो बताइए टीवी का नया मूल्य क्या है?
solution: 28000 × .8 = 22,400 ans.
• दोस्तों यह प्रश्न मैंने ऊपर बताए गए Besic concept के आधार पर ही solve किया है चलिए फिर भी मैं आपको इसकी Details बता देता हूं जिससे आप बहुत अच्छे से समझ सके आइए मेरे साथ -
• Detail: प्रश्न में टीवी का मूल्य जो 28 000 रुपए दिया था उसको हमने 100% मान लिया फिर प्रश्न के अनुसार कहा गया है कि उसके मूल्य में 20% की कमी कर दी गई अर्थात अब टीवी का मूल्य 80% रह गया इसलिए हमने 28 000 रुपए का 80% अर्थात .8 निकाल दिया जो कि हमारा answer है।
Q.2: एक गांव की आबादी 20% प्रतिवर्ष की दर से घट रही है यदि 2 वर्ष पूर्व उसकी आबादी 10000 थी तो वर्तमान आबादी क्या है?
Solution: 10000 × .8 × .8 = 6400 ans.
• Detail: गांव की जो आबादी 10000 दिया था हमने उसको 100% मान लिया और फिर जैसे प्रश्न में कहा गया कि पहले उसकी दर 20% घटी अर्थात 80%(.8) रह गई फिर कहा 20% घटी अर्थात फिर से 80%(.8) रह गई इसलिए हमने 10,000 का दो बार 80% अर्थात .8 निकाला जो कि हमारा ans. है।
• दोस्तों यदि आपको मेरा यह Logic
पसंद आया है और आप बिना सूत्र के पूरा Maths सीखना चाहते हैं तो जुड़े रहिए मेरे साथ।
• मैं आपको एक प्रश्न देता हूं जो आपको solve करना है और उसका answer फटाफट कमेंट बॉक्स में आपको देना है-
Q.3: एक वस्तु का मूल्य ₹15000 है यदि इसके मूल्य में पहले 20% की वृद्धि कर दी गई उसके बाद फिर 10% की कमी कर दी गई तो बताइए अब वस्तु का मूल्य कितना होगा?
Solution: www.allahabadacademyshamli.blogspot.com
• दोस्तों यदि आपको मेरा यह Logic
पसंद आया है और आप बिना सूत्र के पूरा Maths सीखना चाहते हैं तो जुड़े रहिए मेरे साथ।
• मैं आपको एक प्रश्न देता हूं जो आपको solve करना है और उसका answer फटाफट कमेंट बॉक्स में आपको देना है-
Q.3: एक वस्तु का मूल्य ₹15000 है यदि इसके मूल्य में पहले 20% की वृद्धि कर दी गई उसके बाद फिर 10% की कमी कर दी गई तो बताइए अब वस्तु का मूल्य कितना होगा?
Solution: www.allahabadacademyshamli.blogspot.com
